फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच फिक्सिंग पर ICC ने मुझे क्लीन चिट दी: नूपुर

Mon, 11 Jun 2012 12:00 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल और अभिनेत्री नूपुर मेहता ने दावा किया है कि आईसीसी ने उन्हें मैच फिक्सिंग केस में क्लीन चिट दे दी है। सोमवार को मुंबई में आईसीसी अधिकारी एलन पीकॉक ने नूपुर से ढाई घंटे पूछताछ की। पूछताछ के बाद नूपुर ने एक निजी समाचार चैनल से बताया कि आईसीसी ने उन्हें क्लीन चिट दी है।
विज्ञापन


नूपुर ने पीकॉक को बताया कि वे तीन नामी भारतीय खिलाड़ियों को सोशल फ्रेंड्स की तरह जानती हैं। इसके अलावा नूपुर ने बताया कि श्रीलंका का एक शीर्ष क्रिकेटर और वेस्टइंडीज के तीन क्रिकेटर भी उनके दोस्त हैं। गौरतलब है कि 2009 के टी-20 फाइनल में मैच फिक्सिंग को लेकर नूपुर का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें