फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसईबी दसवीं में अमृसतर के मुकेश वर्मा टॉपर

Mon, 11 Jun 2012 12:00 PM IST
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के रिजल्ट में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। सोमवार को घोषित किए गए रिजल्ट में टॉपर को छोड़ मेरिट में टॉप तीस स्टूडेंट्स में 24 लड़कियां रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा ओवरआल रिजल्ट में भी लड़कियां आगे रही हैं। बोर्ड की पास प्रतिशत 73.49 रही है। मेरिट लिस्ट में लुधियाना का दबदबा रहा है। विद्यार्थी मंगलवार सुबह आठ बजे से अमर उजाला की वेबसाइट http://resultsplus.amarujala.com/ पर रिजल्ट देख पाएंगे।

अमृतसर स्थित माधव विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रणजीत ऐवन्यू के छात्र मुकेश वर्मा ने 95.69 अंक लेकर पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया। जबकि आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना की छात्रा सरिता 95.61 अंकों के साथ दूसरे और श्री महावीर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल जालंधर की राधिका गुप्ता 95.33 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


शहरी स्कूलों के विद्यार्थी निकले आगे
दसवीं कक्षा के रिजल्ट में शहरी क्षेत्र के स्कूलों के विद्यार्थियों ने ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कड़ी देते हुए बाजी अपने नाम की है। शहरी क्षेत्र में स्थित स्कूलों का रिजल्ट इस बार 75.64 प्रतिश्त रहा है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का रिजल्ट 72.58 रहा है।

मेरिट में लुधियाना ने फिर मारी बाजी
पीएसईबी द्वारा घोषित किए 10वीं कक्षा के रिजल्ट की मेरिट सूची में लुधियाना जिले की बादशाहत पूरी तरह कायम है। वहीं, बार्डर और कंडी एरिया के बच्चों के रिजल्ट में काफी सुधार हुआ है। इतना ही नहीं गुरदासपुर जिले ने पटियाला और अमृतसर जैसे जिलों को कड़ी टक्कर देते हुए मेरिट में दूसरा स्थान हासिल कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।

ये इलाका पूर्व शिक्षामंत्री सेवा सिंह सेखवां का है। जिन्होंने जिले में शिक्षा के स्तर को उठाने में पूरी कोशिश की थी। वहीं, गुरदासपुर के इस रिजल्ट ने टॉप शहरों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है, क्योंकि कई टॉप शहर मेरिट के मामले में पीछे चले गए हैं।

सोमवार को बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एसएस चन्नी ने रिजल्ट घोषित किया। उनके साथ बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ. सुरेश टंडन और सचिव डॉ. बलविंदर सिंह भी थे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 388136 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। इसमे से 285254 ने परीक्षा पास की है। जबकि 407 विद्यार्थियों का रिजल्ट आरएलए है।
विज्ञापन


लड़के और लड़कियों के पास प्रतिशत का अंतर
क्रम ----- अपीयर ----- पास ----- पास प्रतिशत
लड़के ----- 217831 ----- 150230 ----- 68.97
लड़कियां ----- 170305 ----- 135024 ----- 79.28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें