फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन एन वोहरा फिर बने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल

Sun, 28 Apr 2013 12:06 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने एन एन वोहरा को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में पांच साल का एक और कार्यकाल दे दिया है।
विज्ञापन


सरकार के इस फैसले पर मुहर लगाते हुए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने वोहरा को फिर से सूबे का राज्यपाल नियुक्त किया।

गौरतलब है कि आंतरिक सुरक्षा और रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ पूर्व नौकरशाह वोहरा को कश्मीर में आतंकी और अलगाववादी हिंसा के कठिन दौर में वहां का राज्यपाल बनाकर भेजा गया था। केंद्र सरकार के भीतर बतौर राज्यपाल उनके कामकाज को लेकर बेहद सकारात्मक राय रही है।
विज्ञापन


अगले साल जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं और अभी घाटी में कमजोर पड़े अलगाववादी तत्व भावनाओं से जुड़े मुद्दों का सहारा लेकर सूबे की बदल रही सूरत को फिर से बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए केंद्र ने वोहरा को नई पारी देते हुए राज्यपाल पद की बागडोर एक बार फिर सौंप दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें