फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए हम तैयार: भाजपा

Tue, 21 May 2013 02:50 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने कहा है कि वह आम चुनाव के लिए कभी भी तैयार है। वह संप्रग सरकार के कुशासन और असफलताओं को जनता के बीच ले जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को हुई संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता अनंत कुमार ने बताया कि यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ 7 मई से 2 जून तक जेल भरो आंदोलन शुरु होगा।

उन्होंने बताया कि गोवा में 8 और 9 जून को राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होनी है। उसमें यूपीए सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार पर चर्चा की जाएगी। फिर उसे जनता के बीच ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इस बैठक में देश के राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा परिदृश्य के साथ-साथ आगामी प्रदेशों के विधान सभा चुनावों पर भी चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 22 मई को यूपीए सरकार के 9 साल पूरे हो रहे हैं। सरकार के भ्रष्टाचार और खामियों को उजागर करने के लिए सुषमा स्वराज और अरुण जेटली बुधवार को संवाददाता सम्मेलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें