फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए व्रत कर रही हैं उनकी पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने जसोदाबेन को बुधवार को पत्नी का दर्जा दिया, लेकिन वह पिछले कई दिनों से उन्हें अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए व्रत रख रही हैं। जसोदाबेन नंगे पांव रहती हैं और चावल खाती हैं। उन्होंने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मन्नत मांगी हुई है।
विज्ञापन


जसोदाबेन के सबसे छोटे भाई कमलेश मोदी ने बताया कि फिलहाल वे चारधाम यात्रा पर गई हुई हैं। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात की वडोदरा सीट से नामांकन भरा था। नामांकन पत्र के साथ पेश हलफनामे में उन्होंने जसोदाबेन को अपनी पत्नी बताया।

मीडिया और राजनीतिक हलकों में नरेंद्र मोदी की शादी का सवाल कई बार उठा, लेकिन उन्होंने अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी।

चार धाम की यात्रा कर रही हैं जसोदाबेन

नरेंद्र मोदी का हलफनामा सार्वजन‌िक होने के बाद से ही जसोदाबेन के घर पर आज पत्रकारों की भीड़ लगी रही। हालांकि, चार धाम की यात्रा पर होने के कारण जसोदाबेन से मुलाकात न हो सकी।

कमलेश मोदी ने बताया कि उनकी बहन ने मोदी के प्रधानमंत्री होने की मन्नत मांगी है और इसके लिए ऐसा होने तक चावल नहीं खाने और नंगे पांव रहने का व्रत लिया है।

उन्होंने बताया कि जशोदाबेन और मोदी की 1968 में ब्राह्मणवाड़ के जिस घर में शादी हुई थी, वह आज भी है। शादी के बाद से ही अकेले रह रही जशोदाबेन एक सुहागन की तरह रहती हैं और वह शिक्षिका के पद से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं।

17 साल की उम्र में हुई थी जसोदाबेन की शादी

कमलेश ने बताया कि जसोदाबेन अखबारों और चैनलों में मोदी से जुड़ी खबरों को चाव से देखती है पर उनकी किसी तरह की बुराई सुनना पसंद नहीं करतीं।

पेशे से शिक्षक रहे स्वर्गीय चिमनभाई मोदी की चार संतानों में सबसे बड़ जसोदाबेन की शादी 17 साल की उम्र में हुई थी और तब नरेंद्र मोदी 19 साल के थे। जसोदाबेन से छोटे उनके भाई अशोक मोदी तथा उनके बाद बहन सरोजबेन और सबसे छोटे कमलेश मोदी हैं।

नरेंद्र मोदी ने कल वडोदरा लोकसभा सीट के नामांकन के दौरान पहली बार अपनी पत्नी के स्थान पर जसोदाबेन का नाम भरा था। इससे पहले के चार विधानसभा चुनाव में वह वैवाहिक स्थिति के कॉलम को खाली छोड़ देते थे।

मोदी की शादी पर बड़े भाई को देनी पड़ी सफाई

नरेंद्र मोदी की वैवाहिक‌ स्थिति पर राजनीतिक हलकों में ‌तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। इन चर्चाओं पर जवाब देने के लिए आज नरेंद्र मोदी के परिजनों को सामने आना पड़ा।

मोदी के बडे भाई सोमभाई मोदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश सेवा में लगे हैं और आज भी परिवार से कम ही संबंध रखते हैं।

उन्होंने बताया कि मोदी की शादी चालीस-पचास साल पहले हुई थी। उन्हीं दिनों उन्होंने देश सेवा के लिए घर छोड़ दिया, जिसके बाद विवाह औपचारिकता भर रह गया।

मोदी के बड़ी भाई ने की देश भर से अपील

सोमभाई मोदी ने बताया कि उनके माता पिता भी कम पढ़े-लिखे और गरीब थे। उन्होंने तत्कालीन रूढ़ियों के अनुरूप बर्ताव किया, इसलिए छोटी सी उम में मोदी की शादी करा दी गई।

सोमभाई मोदी ने कहा कि उनका पूरा परिवार देशवासियों से हाथ जोड़ कर विनती करता है कि मोदी के बचपन की इस घटना को आज की उनकी पद प्रतिष्ठा के आधार पर मूल्यांकित ना करें।

उन्होंने इस मामले में विरोधियों की टीका-टिप्पणी को स्वाभाविक बताते हुए कहा कि इस घटना को एक गरीब और रूढ़िवादी परिवार की तत्कालीन परिस्थितियों के संदर्भ में देखा जाए।
विज्ञापन

2001 में ही कांग्रेस ने उठाया था ये मुद्दा

गौरतलब है कि जनवरी 2001 में राजकोट दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत के बाद मोदी के मुख्यमंत्री बनने पर कांग्रेस ने उनके विवाह को मुद्दा बनाते हुए पर्चे वितरित किये थे।

उनके नामांकन पत्रों में वैवाहिक स्थिति के कॉलम को रिक्त छोड़ने को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका को गत नवंबर में खारिज करते हुए उच्चतम न्यायालय ने ऐसे मामलों को आयोग के क्षेत्राधिकार की बात करार दिया था।

आयोग ने इस बार नामांकन पत्र के सभी कॉलम को भरने की ताकीद की थी। बताया जाता है कि मोदी ने इसी वजह से विस्तृत कानूनी सलाह के बाद हलफनामे में अपने विवाहित होने का उल्लेख किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें