फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीजा के लिए मोदी का स्वागत करेगा अमेरिका

Fri, 05 Apr 2013 01:55 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और स्वीकार्यता के बीच अमेरिका ने भी उन्हें लेकर अपने रुख में बदलाव का संकेत दिया है।
विज्ञापन


अमेरिका ने कहा है कि मोदी यदि अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन देते हैं तो इसका स्वागत है। उनके मामले को मेरिट के मुताबिक देखा जाएगा।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया न्यूलैंड ने कहा कि अमेरिका की वीजा नीति वही है। वीजा पर फैसले संबंधित मामले के आधार पर होते हैं। जहां तक मोदी की बात है, तो हमारा वही रुख है। मोदी का वीजा आवेदन करने के लिए स्वागत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर वीजा आवेदन के उसके गुण दोष के आधार पर अमेरिकी कानून के तहत फैसला किया जाता है।

मालूम हो कि गुजरात के दौरे पर आए अमेरिका सांसदों ने मोदी को अपने देश आने का न्योता दिया है।

गुजरात दंगों को लेकर अमेरिका ने वर्ष 2005 में मोदी को वीजा देने से इंकार कर दिया था। न्यूलैंड ने कहा कि अमेरिकी सांसदों को गुजरात दौरे से कारोबारी रिश्ते मजबूत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें