फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अभियान: अब तमिलनाडु के युवाओं को लुभाएंगे मोदी

Wed, 21 Aug 2013 08:21 AM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी के दक्षिण अभियान का अगला पड़ाव तमिलनाडु होगा, जहां वह अगले महीने युवाओं को अपने भाषणों से लुभाएंगे।
विज्ञापन


मोदी 26 सितंबर को तमिलनाडु में युवाओं की विशाल कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

पार्टी महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा कि 2014 के चुनाव में यूपीए के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे के अलावा मोदी ही अहम कारक होंगे। देश का साठ फीसदी मतदाता 35 साल से कम का है, जो किसी मसले पर अपनी आदर्शवादी, उत्साही और एक निश्चित राय रखता है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही संबोधन स्थल और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं तय कर ली जाएंगी। उल्लेखनीय है कि मोदी ने इससे पहले हाल ही में आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक रैली को संबोधित किया था, जो काफी सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें