फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की तरह गूंगा हो गया है रुपया: मोदी

Sat, 24 Aug 2013 09:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुपए की गिरती साख को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर वार किया है। मोदी ने कहा कि आज रुपए की स्थिति प्रधानमंत्री के जैसी हो गई है।
विज्ञापन


मोदी ने तंज करते हुए कहा कि आज रुपया भी प्रधानमंत्री की तरह गूंगा हो गया हैं। मोदी ने कहा कि कभी रुपए की खनक जोरदार हुआ करती थी। लेकिन आज वह अपनी आवाज खो चुका है और हम जैसे प्रधानमंत्री की आवाज के लिए तरस रहे हैं, अब रुपए की आवाज भी नहीं सुनाई देती। नरेंद्र मोदी ने अपना ये बयान सौराष्ठ के राजकोट क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान दिया।

इससे पहले भी मोदी ने 15 अगस्त को गुजरात के लालन कॉलेज से प्रधानमंत्री को अर्थव्यवस्था से लेकर विदेश नीतियों पर आड़े हाथों लिया था।

प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि आज रुपया मृत्यु शैया पर है, उसे तुरंत एक डॉक्टर की जरूरत है जो उसे ठीक कर सके। मोदी ने कहा कि "इस यूपीए सरकार ने सत्ता में आने से पहले ये वादा किया था कि वह 100 दिनों के अंदर ही महंगाई को कम कर देंगे लेकिन हालात आपके सामने हैं।  
विज्ञापन

 
रुपया और सरकार दोनों ने अपना महत्व खो दिया है। अब समय आ चुका है कि हम अपने देश को विनाश की ओर जानने से रोक सकें।

केंद्र की ये यूपीए सरकार देश को भ्रमित कर रहे हैं। अब समय आ गया है जब जनता को समझना होगा कि कैसे देश को विनाश की ओर जाने से रोका जाए।

इस कार्यक्रम में मोदी को चांदी से तोला गया। मोदी ने घोषणा कि इस चांदी का इस्तेमाल नर्मदा नदी के किनारे बन रहे सरदार पटेल के विशाल स्टेच्यू में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें