अधिकतर प्रशासन और न्यूनतम सरकार के अपने मंत्र के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए प्रदर्शन के आधार पर इनसेंटिव (प्रोत्साहन राशि) की योजना लागू कर सकते हैं।
अधिकारियों की मानें तो कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) जल्द ही प्रधानमंत्री के समक्ष परफोरमेंस रिलेटड इनसेंटिव स्कीम (पीआरआईएस) की विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करेगा।
डीओपीटी ने ही छठे वेतन आयोग की सिफारिश की थी, जिसे यूपीए सरकार ने मान लिया था।