फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का नया मंत्र, जैसा काम वैसी सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतर प्रशासन और न्यूनतम सरकार के अपने मंत्र के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए प्रदर्शन के आधार पर इनसेंटिव (प्रोत्साहन राशि) की योजना लागू कर सकते हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) जल्द ही प्रधानमंत्री के समक्ष परफोरमेंस रिलेटड इनसेंटिव स्कीम (पीआरआईएस) की विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करेगा।

डीओपीटी ने ही छठे वेतन आयोग की सिफारिश की थी, जिसे यूपीए सरकार ने मान लिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

केंद्र के कर्मचार‌ियों पर लागू होगी नीत‌ि

यूपीए सरकार में पीआरआईएस को लागू नहीं किया जा सका था, हालांकि सरकार ने इसे अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। माना जा रहा है कि डीओपीटी पीएम के समक्ष इस स्कीम की उन प्रमुख बातों को रखेगा, जिससे प्रशासन के कामकाज में सुधार लाया जा सकता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा मंजूरी मिलने के बाद इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश तैयार किए जाएंगे। यूपीए सरकार के दौरान तैयार दिशानिर्देशों प्रदर्शन के आधार पर ही इनसेंटिव दिया जाएगा। वर्तमान में 50 लाख से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें