फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को रास नहीं आई मोदी की रमजान की बधाई

Fri, 12 Jul 2013 02:35 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के ‘चेहरे’ नरेंद्र मोदी की रमजान के पाक महीने के पहले दिन मुस्लिम समुदाय को दी मुबारकबाद भी विरोधियों को रास नहीं आई।
विज्ञापन


हालांकि वे पहले भी रमजान की बधाई देते रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने मोदी की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि वे वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

मोदी ने ट्विटर के जरिए रमजान की मुबारकबाद दी। भाजपा की चुनाव अभियान समिति की कमान थामने के बाद मोदी ने यह पहल की है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह पाक महीना हमारे जीवन में प्रसन्नता, शांति और समृद्धि लाये।’

पढ़ें: मोदी को किस-किस नाम से पुकारते हैं कांग्रेसी

मोदी की इस पहल को गुजरात के 2002 के सांप्रदायिक दंगों का दाग मिटाने की कोशिश व आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अपनी छवि बदलने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस को मोदी की यह पहल पसंद नहीं आई है।

पढ़ें: मोदी की पीएम उम्मीदवारी पर क्यों हिचक रही भाजपा?

कांग्रेस ने गुजरात से लेकर दिल्ली तक मोदी पर हमला कर दिया। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने बिना मोदी का नाम लिए कहा कि वे वोट के लिए कुछ भी करेंगे। वे राम मंदिर मुद्दा उठाएंगे और बाद में छोड़ देंगे। वे कहेंगे कि मोहम्मद अली जिन्ना धर्मनिरपेक्ष थे। वे सच्चर समिति की रिपोर्ट जलाएंगे और रमजान की भी बधाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा, ‘ये पब्लिक है, ये सब जानती है।’

दूसरी तरफ भाजपा ने मोदी का बचाव किया है। पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि धार्मिक त्यौहार व पर्व पर सभी नेता बधाई व शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन कांग्रेस को यह भी हजम नही हो रहा है। इससे साफ है कि कांग्रेस मोदी से भयभीत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें