फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की पीठ पर सवार हुए 'नरेंद्र मोदी'

Fri, 21 Jun 2013 02:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रचार समिति की कमान मिलने के बाद अब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी खुद की प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर ब्रांडिंग करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


इसके लिए मोदी रैली, टीवी शो या बड़े-बड़े पोस्टरों का सहारा लेने के बजाय स्कूली बच्चों के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक गुजरात में वडोदरा नगर निगम के तहत संचालित 104 स्कूलों में ऐसे स्कूल बैग और कॉपियां बांटी गई हैं जिनमें नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर के साथ नजर आ रहे हैं।

पिछले साल स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर बच्चों को जो सामान दिया गया था उसमें नरेंद्र मोदी की स्वामी विवेकानंद के साथ तस्वीर थी।

स्वामी विवेकानंद की तस्वीर हटाने के संबंध में वडोदरा स्कूल बोर्ड के चैयरमेन केयूर रोकड़िया ने कहा कि वाजपेयी के प्राथमिक शिक्षा में दिए गए योगदान को रेखांकित करने के लिए स्वामी विवेकानंद की जगह वाजपेयी की तस्वीर दी गई।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने वार्षिक स्कूल नामांकन कार्यक्रम 'कन्या केल्वानी' और 'शाला प्रवेशोत्सव अभियान' के तहत स्कूली बच्चों को करीब 4500 बैग और 1.38 लाख कॉपियों बांटी जानी है। गुरूवार से शुरू हुआ ये कार्यक्रम तीन दिन तक चलाया जाएगा।

इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण और शहरी बच्चों को स्कूल में प्रवेश के लिए प्रेरित किया जाता है।

बच्चों को दी गई 'किट' में एक स्कूल बैग, कॉपियां, पैंसिल बॉक्स, पानी की बोतल, लंच बॉक्स, रंग, जूते और जुराब दिए गए हैं।

छठी से आठवीं तक के बच्चों को दी गई कॉपियों में मोदी और वाजपेयी के साथ सर्वशिक्षा अभियान का लोगो लगाया गया है।

वाजपेयी बन रहे भाजपा का चेहरा
स्कूल बैग के अलावा आजकल भाजपा के पोस्टरों में भी अटल बिहारी वाजपेयी को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है। गाजियाबाद में लगे पार्टी के कुछ पोस्टरों में वाजपेयी की एक बड़ी तस्वीर के नीचे मोदी, आडवाणी और राजनाथ सिंह दिखाई देते हैं।

इससे जहां भाजपा की वाजपेयी की पाकसाफ छवि को अपना चेहरा बनाने की कोशिश दिखती है वहीं पार्टी में चल रही वर्चस्व की लड़ाई को भी संतुलित करने का प्रयास दिख रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें