प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के शहर मेलबर्न पहुंचे। इससे पहले पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में संयुक्त संसद को संबोधित किया।
संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने दुनिया में मौजूद आतंवाद और उसे बढ़ावा वाले देशों को अलग-थलग करने के लिए व्यापक रणनीति बनाने आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने कहा, 'आतंकवाद हम सबके लिए एक बड़ा खतरा है और भारत इसका पिछले तीन दशक से इसका सामना कर रहा है। आतंकवाद अपना चरित्र बदल रहा है और अपनी पहुंच में भी विस्तार करता जा रहा है।'
अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा से दोनों देशों को और ज्यादा जोड़ने के लिए मोदी ने प्रधानमंत्री टोनी एबट को कुछ खास तोहफे भी भेंट किए।