फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदीबेन पटेल होंगी गुजरात की नई मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनियुक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उतराधिकारी के रूप में आनंदी बेन पटेल गुजरात की नयी मुख्यमंत्री होंगी। मोदी के मंत्रिमंडल में राजस्व मंत्री रही आनंदी बेन पटेल गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री भी होंगी।
विज्ञापन


21 नवंबर 1941 को मेहसाणा जिले के खरोद गांव में जन्मी 73 वर्षीय आनंदी बेन पटेल को आज मोदी के इस्तीफे के बाद यहां टाउन हॉल में आयोजित प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक में इसका नया नेता चुन लिया गया।

अम‌ित शाह और चूडासमा ने क‌िया समर्थन

मोदी की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेन्द सिंह चूडासमा ने विधायक दल के नये नेता के रूप में पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका विधायक तथा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अमित शाह एवं अन्य ने समर्थन किया।

बाद में बैठक के केंद्रीय पर्यवेक्षक थावरचंद गहलोत ने श्रीमती पटेल के विधायक दल का नया नेता चुने जाने की पुष्टि कर दी। इससे पूर्व नरेंद्र मोदी ने दोपहर बाद लगभग सवा तीन बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

13 साल बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद आज नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। करीब 13 साल बाद मोदी सीएम पद से विदाई लेंगे।

वहीं गुजरात की नवन‌िर्वाच‌ित मुख्यमंत्री पटेल वर्ष 1994 में राज्यसभा के लिए चुनी गयी थी और 1998 के विधानसभा चुनाव वह मांडल सीट से जीत गयी थी। वर्ष 2002 और 2009 में वह पाटन सीट तथा 2012 के पिछले चुनाव में अहमदाबाद जिले के घाटलोडिया सीट से जीती थीं।

गुजरात ‌के लिए ऐतिहासिक अवसर: अमित शाह

इस अवसर पर नरेंद्र मोदी के खासमखास अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना गुजरात विधानसभा के पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए बड़ा मौका है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी में समस्याओं से लड़ने की क्षमता है। एक सीएम के पीएम बनने से देश का संघीय ढांचा मजबूत होगा। यह पूरे गुजरात ‌के लिए ऐतिहासिक अवसर है।

शाह ने कहा कि गुजरात के गांवों में 24 घंटे बिजली रहती है। केंद्र में बहुमत की सरकार बनना इस बात का संकेत है कि पूरे देश में गुजरात शासन के लिए भरोसा जगा है।
विज्ञापन

आनंदी बेन पटेल हो सकती हैं नई सीएम

बुधवार को नरेंद्र मोदी जब गुजरात विधानसभा में पहुंचे तो उनकी पार्टी के विधायकों और मं‌‌‌त्रियों ने काफी उत्साह के साथ उन्हें बधाई दी।

कांग्रेस के विधायकों ने भी नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी। विधानसभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने मोदी का स्वागत किया। मोदी ने भी वाघेला से गले मिलकर अभिवादन स्वीकार किया।

नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में गुजरात के नए मुख्यमंत्री के तौर पर कई बड़े नामों की चर्चा है, जिनमें आनंदी बेन पटेल का नाम सबसे ऊपर है।

बुधवार शाम को विधायक दल की बैठक में गुजरात के नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें