फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू को श्रद्धांजलि देकर वाल्मीकि सदन पहुंचे मोदी

Thu, 02 Oct 2014 09:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाल्मीकि मंदिर पहुंचे। यहां मोदी ने मंदिर की परिक्रमा कर देवी-देवताओं के दर्शन किए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने दर्शन के बाद मंदिर के पुजारी के साथ मंदिर परिसर का जाएजा लिया और वहां पर मौजूद व्यवस्थाओं को देखा।

गौरतलब है कि 'स्वच्छ भारत अभियान' शुरू करने से पहले इस मंदिर में एक शौचालय का निर्माण किया गया है जो इस अभियान के तहत बनने वाला पहला शौचालय होगा।

'स्वच्छ भारत अभियान' की शुरुआत करने से पहले नरेंद्र मोदी सुबह करीब सवा सात बजे राजघाट पहुंचे। बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री कुछ देर के लिए मौन समाधि में बैठे। इसके बाद मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राजघाट पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित कई बड़े नेता भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार के इस अभियान को समर्थन दे रहे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वाल्मीकि बस्ती पर नालियों की सफाई कर इस अभियान में भाग लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें