फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी पहेली है मोदी की वैवाहिक स्थिति

Thu, 24 Jul 2014 10:45 AM IST
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भले ही अपनी वैवाहिक स्थिति का खुलासा किया हो। मगर लोकसभा में प्रवेश करने और देश की कमान थामने के बाद उन्होंने अपनी वैवाहिक स्थिति के कॉलम को खाली रखा है।
विज्ञापन


लोकसभा की अधिकारिक वेबसाइट में प्रधानमंत्री के संक्षिप्त परिचय में वैवाहिक स्थिति के कॉलम को रिक्त रखा गया है।

नरेंद्र मोदी ने खुद को पेशे से सामाजिक कार्यकर्त्ता बताया है। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा में अकेले ऐसे सांसद हैं जो कि खुद को पेशे से रणनीतिक सलाहकार बता रहे हैं। लाल कृष्ण आडवाणी ने खुद को पत्रकार बताया है तो राजनाथ सिंह ने अध्यापक, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली वकील तो सोनिया गांधी ने खुद को सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता बताया है।
विज्ञापन

लोकसभा वेबसाइट में कई और रोचक तथ्य

लोकसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करते वक्त वैवाहिक स्थिति बताना अनिवार्य था। इसलिए प्रधानमंत्री ने चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में वैवाहिक स्थिति कॉलम के आगे जसोदा बेन को पत्नी बताया था। मगर लोकसभा चुनाव की वेबसाइट में वैवाहिक स्थिति बताना अनिवार्य नहीं है। इसलिए लोकसभा की अधिकारिक वेबसाइट में कॉलम को रिक्त रखा गया है।

विधानसभा चुनाव लड़ते वक्त भी नरेंद्र मोदी अपने हलफनामे में ये कॉलम रिक्त रखते थे। लेकिन चुनाव आयोग की ओर से सभी कॉलम भरना अनिवार्य करने के बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी वैवाहिक स्थिति का खुलासा किया। लोकसभा चुनाव की वेबसाइट में कई और रोचक तथ्य देखने को मिल रहे हैं।

राहुल हैं रणनीतिक सलाहकार
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा की वेबसाइट पर खुद को रणनीतिक सलाहकार बताया है। वह अकेले ऐसे सांसद हैं, जिन्होंने अपना पेशा यह बताया है। इसके अलावा सोनिया गांधी ने वेबसाइट पर खुद को सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता बताया है।

143 सांसद हैं किसान
16वीं लोकसभा में सबसे ज्यादा सांसद पेशे से किसान है। 143 सांसदों ने खुद को किसान बताया है। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्त्ता, बिजनेसमैन, वकील, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता, डॉक्टर, प्रोफेसर, फिल्म कलाकार, अध्यापक का नंबर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें