फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने तैयार किया बनारस के विकास का रोड मैप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमनाथ की धरती से बाबा विश्वनाथ की नगरी की अविस्मरणीय यात्रा पर निकलने से पहले भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने अपने ब्लाग में बनारस के विकास का खाका खींचा है और कहा है कि उनकी इच्छा है कि वाराणसी विश्व विरासत स्थल के रूप में उभरे।
विज्ञापन


पर्यटन सुविधाओं का विकास हो, गंगा को प्रदूषण मुक्त किया जाए और बुनकरों को अत्याधुनिक सुविधाएं और प्रौद्योगिकी मुहैया कराई जाए। कहा कि यहां के लोगों में कुछ तो खास है। इस देवभूमि का हरेक निवासी कहीं न कहीं अपने अंदर देवत्व लिए हुए है।

मोदी ने वादा किया कि वह अपने पूरे सामर्थ्य से प्रयास करेंगे कि वाराणसी के साथ पूरे पूर्वांचल के लोगों के जीवन में सुखद बदलाव आए और फिर से यह क्षेत्र हमारे राष्ट्र और सांस्कृतिक गौरव का केंद्र बन सके।
विज्ञापन

पूरे क्षेत्र की काया पलट जाएगी

इसका अर्थ है कि हमें वाराणसी के लिए अत्याधुनिक पर्यटन सुविधाओं का निर्माण करना होगा। पर्यटकों के आने से गरीब से गरीब लोगों की आजीविका में इजाफा होगा। पर्यटन बढ़ने से पूरे शहर और उससे जुड़े क्षेत्र की काया पलट जाएगी।’

मोदी ने कहा कि ‘गंगा बनारस की जीवन रेखा है, यहां की पहचान का मूल आधार है। यह हमारी मां है। दुर्भाग्यवश हम गंगा के प्रति उतना ध्यान नहीं दे सके हैं जितना हमें देना चाहिए था। उत्तर प्रदेश के कई भागों में गंगा की हालत दयनीय है।

गंगा की सफाई मेरा मात्र एक वादा नहीं है। वर्ष 2001 में जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री बना था तब साबरमती की भी हालत ऐसी थी लेकिन वर्ष 2014 में समूचा दृश्य बदल गया है। हम नर्मदा से पानी लेकर आए जो अब साबरमती में बह रहा है।

बेहाल हैं काशी के हाल

भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से हम वाराणसी में भी इसी तरह के बदलाव की मंशा रखते हैं।’उन्होंने कहा कि वाराणसी में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।

हम इस मुद्दे से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि वाराणसी के लोगों को स्वच्छ और हरित शहर दे सकें। हम इसके लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

वाराणसी के बुनकर इस शहर के इतिहास, वर्तमान और भविष्य का अभिन्न अंग हैं। इस क्षेत्र को नवीनतम प्रौद्योगिकी और गुणात्मक मूल्य संवर्धन के साथ बढ़ावा देने के लिए मैं दृढ़ संकल्पित हूं।

उन्हें अच्छी गुणवत्ता वाले कच्चे माल की उपलब्धता से लेकर उनके उत्पादों का विपणन सुनिश्चित करूंगा। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली शहर को श्रेष्ठता के शिखर पर फिर से स्थापित कर सकूं, इसके लिए मुझे आशीर्वाद दीजिए।

शांत‌ि और मोक्ष की जननी बनारस

नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वाराणसी भारत की गौरवशाली संस्कृति का उद्गम और परंपराओं, लोक-नीतियों तथा सदाशयता का संगम स्थल है। यह संकट मोचन मंदिर की मंगल भूमि है।

यह धरा दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करती है जो यहां शांति और मोक्ष की तलाश में आते हैं। सारनाथ में ही गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त करने के बाद अपना पहला धर्मोपदेश दिया था। वाराणसी पूजनीय संत रविदास की जन्मस्थली है।

बिस्मिल्लाह के ब‌िना बनारस सून

महात्मा कबीर का भी जन्म हुआ। मिर्जा गालिब ने बनारस को ‘काबा-ए-हिंदुस्तान’ और ‘चिराग-ए- हैदर’ कहा है। महामना मदन मोहन मालवीय ने शिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए बनारस को चुना।

कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब के महान दूत उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का जिक्र किए बिना वाराणसी का परिचय अधूरा है। वाराणसी के लिए उस्ताद का प्यार अतुलनीय और अविस्मरणीय था। अटल जी की सरकार द्वारा उस्ताद को भारत रत्न देने पर मुझे बहुत खुशी हुई थी।

विज्ञापन

हादसे पर मोदी ने दुख जताया

मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले एक व्यथित कर देने वाली घटना हुई। वाराणसी के पास हाई वोल्टेज तार गिरने से महिलाओं समेत कुछ लोग घायल हो गए। मुझे यह जानकर हैरानी हुई कि चिकित्सा सहायता तक प्रदान नहीं की गई।

स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बना रहा। यह उत्तर प्रदेश की अवनति और यहां चल रहे कुशासन का लक्षण है। हम इसे खत्म करना चाहते हैं। बता दें कि आराजीलाइन ब्लाक के जयापुर गांव में हाईटेंशन तार गिरने की घटना हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें