फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देश, यह सरकार और हमारे बैंक आपके लिए हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तीन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का तोहफा देशवासियों को दिया। इसमें 330 रुपये सालाना के प्रीमियम पर 2 लाख रुपये के जीवन बीमा की योजना भी शामिल है। ये तीन योजनाएं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गरीबों को मदद की नहीं बल्कि सशक्तिकरण की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जन धन योजना के तहत खोले गए 15 करोड़ बैंक खातों में 15800 करोड़ रुपये जमा हुए हैं और रसोई गैस की सब्सिडी उपभोक्ताओं को सीधे उनके खातों में उपलब्ध कराई जा रही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि मैंने गरीबों से कहा है कि यह देश, यह सरकार और हमारे बैंक आपके लिए हैं...गरीब सहारा नहीं चाहते हैं। हमें अपनी सोच बदलने की जरूरत है। गरीब को ‘शक्ति’ की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की 80-90 फीसदी लोगों के पास न तो बीमा है और न ही पेंशन का कोई जरिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

115 जगहों में एक साथ लांच किया गया

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन तीनों योजनाओं की औपचारिक शुरुआत एक जून से होनी है लेकिन इससे पहले ही बैंकों ने इसका ट्रायल शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती 7 दिनों में ही 5.05 करोड़ लोगों ने इन योजनाओं का लाभ उठा लिया है। इनमें से 42 लाख पश्चिम बंगाल से हैं। इन तीनों योजनाओं को देश भर में 115 जगहों में एक साथ लांच किया गया।

उन्होंने कहा कि हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं लेकिन यदि गरीबों तक फायदा नहीं पहुंचता है तो हमारी विकास यात्रा अधूरी है। हम दुनिया से मेक इन इंडिया का आह्वान कर रहे हैं तो इसी के साथ गरीबों के लिए बैंक खाते भी खोल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपने घरेलू नौकरों, ड्राइवरों, लिफ्टमैन और अन्य की मदद के लिए बीमा योजना में अल्प प्रीमियम की मदद करने की भी अपील की।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
इसके तहत 330 रुपये के सालाना प्रीमियम पर दो लाख रुपये का बीमा मिलेगा। एक किश्त में बचत खाते से प्रीमियम की राशि काट ली जाएगी। 18 से 50 साल के लोगों के लिए यह योजना है। इसके तहत 55 साल की उम्र तक बीमा कवर रहेगा। किसी भी वजह से मौत होने पर दो लाख की राशि परिवार को दी जाएगी।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
इसके तहत 12 रुपये के सालाना प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा मुहैया कराया जाएगा। ये योजना 18 से 70 साल के लोगों के लिए है। दुर्घटना में मौत होने या हादसे में दोनों आंखें या दोनों हाथ या दोनों पैर खराब होने पर दो लाख रुपये मिलेंगे। एक आंख या एक हाथ या एक पैर खराब होने पर एक लाख रुपये मिलेंगे। बीमा लेने वाले व्यक्ति के बैंक खाते से प्रीमियम की राशि अपने आप कट जाएगी।

अटल पेंशन योजना
यह योजना 18 से 40 साल के लोगों के लिए है। इस योजना का भी लाभ सभी बैंक खाताधारकों को मिलेगा जो किसी भी वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना का हिस्सा नहीं हैं। इस योजना में 60 साल की उम्र में 1000 से 5000 रुपये की पेंशन मिलेगी। इसका मतलब है कि इसमें कम से कम 20 साल तक योगदान देना होगा। इस योजना में 42 से 210 रुपये का मासिक प्रीमियम देना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें