देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के भाषण पर एक तरफ लोकसभा में अपना धन्यवाद ज्ञापन कर रहे थे।
तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लोग उनके भाषण को लेकर आपस में भिड़े हुए थे। लोगों ने इतने ट्वीट कर दिए कि #NaMoInSansad ट्वीटर पर टॉप ट्रेंड में नंबर वन पर आ गया।
पीएम मोदी के भाषण के समर्थन में और विरोध में लोग तरह-तरह के तर्क दे रहे हैं।
ट्वीटर पर मोदी के अफसरशाही और महिला सांसदों को लेकर दिए गए बयान पर भी सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों ने पसंद किया तो साथ ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी अपने निशाने पर ले लिया।
दूसरी तरफ मोदी के विरोधियों ने उनको ईपीएफ, रोहित वेमुला और जेएनयू के मुद्दे पर ही घेरने की कोशिश की।
ट्वीटर पर नीरज मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'लोकसभा में मोदी, दादा की तरफ टीम को लीड करते हुए, विराट की तरह गुस्से में, द्रविड़ की तरह शानदार और सचिन की तरह क्लास देखने को मिला और ऐसे में पूरे विपक्ष को धोनी की तरह सोचने पर मजबूर कर दिया।
#NaMoInSansad Leads like Dada, Aggressive lyk Virat, Elegant like Dravid, Class like Sachin
And Make opposition thinks like Dhoni.— Neeraj Mishra (@TheNeerajrewa) March 3, 2016
फहाद ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'पीएम मोदी अभी भी चुनाव मोड से बाहर नहीं आ पाए हैं। कांग्रेस के 60 साल से आगे भी बढ़ो। ईपीएफ, रोहित वेमुला और जेएनयू की भी बात करो।
Sahab abhi bhi election mode mein hain. Cong in 60 yrs ke aage bhi badho. Baat karo EPF Ki, baat karo Rohit,JNU,aur Pak ki. #NaMoInSansad— Fahad (@rjfahad) March 3, 2016
अक्षय शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि सोनिया जवाब दे नहीं सकती हिंदी में और राहुल जवाब देता है तो और ज्यादा बेइज्जत्ती हो जाती है।
Sonia jawaab de nahi sakti Hindi mein aur Rahul jawaab deta to aur beizzati hoti. #NaMoInSansad https://t.co/HJ7ZYF0ZFs— Akshay Sharma (@axy007) March 3, 2016
लोकेश चाहर ने लिखा कि पीएम मोदी की उस बात को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा था कि आप देश के नागरिकों को अफसरशाही के भरोसे नहीं छोड़ सकते हैं। हमें देश के 125 करोड़ लोगों पर भरोसा करना होगा।
कुमार अमित ने पीएम मोदी की लोकसभा में कही गई उस बात पर पर सवाल उठाया जिसमें उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन संसद में सिर्फ महिला सांसदों को बोलने देने की बात कही थी। तो अमित ने सवाल किया कि वाह क्या बात कही है? पर 7 आरसीआर में खुद की बीवी को नहीं स्वीकार नहीं करते हैं।