गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भले आने वाले समय में 13 भाषाओं में ट्वीट करेंगे। पर क्या सचमुच में नरेंद्र मोदी को 13 भाषाएं आती हैं।
बुधवार को नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर बांग्ला भाषा में ट्वीट किया था।
भविष्य में पंजाबी और पूर्वोत्तर भारत की भाषाओं में ट्वीट करने की योजना है।
भले ही ट्वीटर पर नरेंद्र मोदी 13 भाषाओं में ट्वीट करने की योजना बना रहे हैं। पर असल जिंदगी में नरेन्द्र मोदी की चार भाषाओं पर अच्छी पकड़ है।
नरेंद्र मोदी की अभी सिर्फ गुजराती, हिंदी, अंगेजी के अलावा मराठी भाषा में अच्छी पकड़ है।
नरेंद्र मोदी देश भ्ार के लोगों से जुड़ने के लिए अपनी आईटी टीम की मदद से अलग-अलग भाषाओं में ट्वीट कर रहे हैं।
नरेंद्र मोदी की आईटी टीम जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोगों से जुड़ने के लिए 50 भाषाओं में अपनी वेबसाइट शुरू करेगी।