कांग्रेस अधिवेशन में मणिशंकर अय्यर ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का खूब मजाक उड़ाया।
अय्यर ने कहा, 'मैं वादा करता हूं 21वीं सदी में नरेंद्र मोदी देश के कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। लेकिन यदि उन्हें दिल्ली में चाय बेचना है तो यहां जगह उपलब्ध करा दी जाएगी।'
मोदी ने कहा था, 'जो लोग दिल्ली में राज कर रहे हैं उन्हें गरीबी के बारे में पता नहीं है। मेरा जन्म एक गरीब परिवार में हुआ है और मुझे गरीबी का बखूबी अहसास है।'
तस्वीरों में, राहुल-मोदी का हाई वोल्टेज ड्रामा, सर्दी में गरमाई दिल्ली
पटना रैली में मोदी ने कहा था, 'मैंने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चाय बेची है। जो लोग ट्रेनों में चाय बेचते हैं वे रेलवे को मंत्रियों के मुकाबले अच्छी तरह से जानते हैं।'
एक किताब के मुताबिक मोदी जब महज छह साल के थे उन्होंने अपने पिता के काम में मदद के लिए चाय बेची थी।
इससे पहले उत्तर प्रदेश के हरदोई में अग्रवाल समाजवादी पार्टी के नरेश अग्रवाल ने भी कहा था, 'नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। जो आदमी चाय बेचकर यहां तक पहुंचा है उसमें राजनीतिक महात्वाकांक्षा वाजिब है। लेकिन वह राष्ट्रीय राजनीति में कोई अहम भूमिका नहीं निभा सकता है।'