फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ यूं मिले देश के पीएम से यूपी के सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच भले ही 36 का आंकड़ा है, लेकिन यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के साथ बेहतर रिश्ते की वकालत की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद अखिलेश ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पिछली सरकार की तरह नई सरकार से भी उन्हें अच्छा सहयोग मिलेगा।

मोदी से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि का उन्होंने अखबारों और टीवी पर देखा है कि पीएम ने संघीय ढांचे को मजबूत करने और प्रदेश सरकारों के साथ मिलकर काम करने की वकालत की है।

दोनों के बीच में हुईं बातें

सीएम ने कहा कि यूपी सरकार भी केंद्र से सहयोग चाहती है। मोदी से मुलाकात के बाद अखिलेश ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूपी सरकार को केंद्र से बेहतर सहयोग मिलेगा।

वैसे तो सीएम और पीएम कार्यालय की ओर से इस मुलाकात के बारे में कोई बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि मोदी और अखिलेश के बीच यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर बातचीत हुई है।

विज्ञापन

बिजली की कमी

साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बिजली की कमी और इसके लिए कोयले की कमी का मुद्दा भी प्रधानमंत्री के सामने उठाया। उन्होंने बिजली, कृषि, सिंचाई और गंगा सफाई योजना के संबंध में राज्य की जरूरतों से संबंधित ज्ञापन भी पीएम को सौंपे हैं।

विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित केंद्रीय योजनाओं की बकाया राशि को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कुछ पत्र प्रधानमंत्री को सौंपे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें