फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी 100 फीसदी सेक्युलर: जेठमलानी

Sun, 21 Apr 2013 12:52 AM IST
वडोदरा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा में प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे सटीक माना है।
विज्ञापन


मोदी को सौ फीसदी सेक्युलर मानते हुए जेठमलानी ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी को मोदी की उम्मीदवारी की घोषणा लोकसभा चुनाव के पहले करना चाहिए।

वह ईमानदार, प्रशासनिक रूप से दक्ष और देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरी तरह योग्य हैं। जेठमलानी के अनुसार जो लोग मोदी का विरोध कर रहे हैं, वह भ्रष्ट यूपीए सरकार को दोबारा सत्ता में लाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा को मोदी को चुनाव के पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए। बाद में उन्हें सामने लाने पर उतना फायदा नहीं होगा।

सेक्युलरिज्म के मुद्दे में जेठमलानी ने कहा कि जो लोग मोदी को सेक्युलर नहीं मानते हैं, उन्हें भारतीय संविधान पढ़ना चाहिए जहां सेक्युलरिज्म की परिभाषा दी गई है।

उन्होंने कहा कि लोगों को कम्युनल और सेक्युलरिज्म के मुद्दे पर बोलने से पहले इन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए।

जेठमलानी से जब यह पूछा गया कि उन्होंने इस मसले पर मोदी से बात की है तो जेठमलानी ने कहा कि वह मोदी से काफी समय से नहीं मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें