फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शहजादों' को खूब टिकट बांट रही भाजपा

Thu, 07 Nov 2013 05:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के लिए 'शहजादा' शब्द उछाला तो कांग्रेस नाराज हो उठी। पार्टी ने मांग रखी की राहुल गांधी को 'शहजादा' न कहा जाए। नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया, कांग्रेस वंशवाद छोड़ दे, वे शहजादा कहना छोड़ देंगे।
विज्ञापन


मोदी के बयान पर कांग्रेस ने चुप्पी साध ली। भाजपा के प्रवक्ताओं ने वंशवाद के खिलाफ बयानों की झड़ी लगा दी।

लेकिन, खुद भाजपा ने ही विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में मोदी के मंत्र को ध्यान में नहीं रखा। पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। पहली सूची में पार्टी ने पुराने नेताओं के बेटे को टिकट देने में तनिक भी गुरेज नहीं किया।

दिल्ली में भी 'शहजादों' को टिकट
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की पहली सूची में युवाओं को तरजीह देने की कोशिश की गई है। लेकिन इसकी आड़ में नेता पुत्रों को भी टिकट दिया गया है।

भाजपा ने महरौली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह चौहान के बेटे प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है।

ग्रेटर कैलाश सीट पर वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे अजय मल्होत्रा को प्रत्याशी बनाया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में विजय कुमार मल्होत्रा भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे।
विज्ञापन


भाजपा में पहले नहीं ये 'शहजादे'
भाजपा ने युवाओं पीढ़ी की आड़ में नेता पुत्रों को बढ़ाने की कोशिश पहली बार नहीं की है। कई दिग्गज भाजपा नेताओं के पुत्र पार्टी का झंडा थामे हुए हैं।

भाजपा सांसद मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर, राजस्थान की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत सिंह, वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह इसी श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें