फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नंदन नीलेकणी!

Tue, 17 Sep 2013 11:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंफोसिस के पूर्व अध्यक्ष और विशिष्ट पहचान पत्र यूआईडी प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदन नीलेकणी कांग्रेस में शामिल होकर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन


समझा जाता है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें चुनाव लड़ने की पेशकश की है। हालांकि न तो कांग्रेस ने और न ही नीलेकणी ने इसकी अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि नीलेकणी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, नीलेकणी आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार बन सकते हैं।

बताया जा रहा है कि उन्हें दक्षिण बंगलूरू से चुनाव लड़ने की पेशकश की गई है। इस सीट को कांग्रेस की दृष्टि से सुरक्षित सीट आंका जा रहा है।

सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि नीलेकणी का इस प्रस्ताव पर रुख सकारात्मक है और वह राजनीति में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत के साथ ही राज्य में कांग्रेस पहले की तुलना में काफी मजबूत हुई है।

चूंकि नीलेकणी की न केवल छवि साफ सुथरी है, बल्कि वह आईटी क्षेत्र में दुनिया के जाने माने नाम हैं, इसलिए पार्टी उनके नाम और छवि का उपयोग करना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें