फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तथ्यों पर पुलिस ने मांगी नामधारी की रिमांड

Fri, 30 Nov 2012 08:17 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पोंटी चड्ढा और उनके भाई हरदीप सिंह की हत्या के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने सुखदेव सिंह नामधारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने नामधारी की पुलिस हिरासत की अवधि तीन दिन बढ़ा दी है। शनिवार को कोर्ट ने नामधारी को पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमाड पर भेजा था।
विज्ञापन


1. नामधारी के पास से मिले मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच होनी है। इसके अलावा साजिश में शामिल अन्य सह आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार करना है।
2. कई महत्वपूर्ण गवाहों से पूछताछ की जानी है और अभियुक्त नामधारी की मदद से वारदात के अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ किया जाना जरूरी है।
3. नामधारी की मदद से ही बाकी सह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है।
4. नामधारी की गोली से हरदीप की मौत हुई। पूरी वारदात को सिलसिलेवार तरीके से जोड़ने में नामधारी से पूछताछ जरूरी है।
5. वारदात के समय आरोपी फार्म हाउस से कुछ सामान ले गए थे। नामधारी की मदद से उस सामान को बरामद करना है।
6. जांच के दौरान पता चला कि वारदात के समय घटना स्थल पर कई हथियारों का इस्तेमाल हुआ, कई को बरामद भी कर लिया गया। कुछ हथियारों का वारदात से संबंध है। रिक्रिएशन के लिए एक्सपर्ट के सामने नामधारी का रहना जरूरी है।
विज्ञापन

7. नामधारी के फार्म हाउस से हत्या में इस्तेमाल हथियार और पांच जिंदा कारतूसों मिले।
8. नामधारी के हथियार के लाइसेंस से 10 गोलियां खरीदी गई थीं। दो गालियां गायब हैं, उनका पता लगाने के लिए नामधारी से पूछताछ की जानी है।
9. वारदात में कई वाहनों का प्रयोग किया गया, उनकी पहचान कर ली गई। नामधारी की मदद से उनको बरामद करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें