शीत सत्र में अटके पड़े जीएसटी सहित विभिन्न बिलों पर बजट सत्र में सहमति बनाने के लिए सरकार ने कवायद तेज कर दी है। बिल पास होने में सबसे बड़ी बाधा बने विपक्ष को साधने के लिए सरकार के रणनीतिकार भी सक्रिय हो गए हैं, इसी कड़ी में केन्द्रीय संसदीय मंत्री वैंकया नायडू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।
पीटीआई के अनुसार वैंकया गुरुवार को सोनिया गांधी से मिलने के लिए उनके निवास पर पहुंचे। सरकार की पूरी कोशिश है कि शीत सत्र में विफल रहने के बाद वह बजट सत्र में जीएसटी और रियल एस्टेट बिल को पास करवा ले, लेकिन उसके रास्ते में सबसे बड़ी बाधा मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस बना हुआ है।
खासकर राज्यसभा में केन्द्र सरकार बेबस नजर आती है क्योंकि वहां उसके पास बहुमत नहीं है। इसलिए नायडू ने कांग्रेस के सहयोग के लिए कवायद शुरू कर दी है।