फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागालैंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल

Wed, 29 Apr 2015 01:39 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नागालैंड बोर्ड दसवीं (HSLC) और बारहवीं (HSSLC) का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल (गुरूवार) को घोषित किया जाएगा। बोर्ड के एक अधिकारी ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि दोनों कक्षाओं के परिणाम दोपहर 01:00 PM बजे घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड के द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक नागालैंड बोर्ड परीक्षा में कुल 37,269 छात्र शामिल हुए हैं जिन्हें अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार है। बारहवीं की परीक्षा में कुल 13,657 छात्र शामिल हुए हैं वहीं दसवीं की परीक्षा में 23612 छात्र शामिल हुए। इस वर्ष आयोजित 12वीं की परीक्षा में 6899 छात्र और 6758 छात्राएं शामिल हुई हैं।

पिछले वर्ष आयोजित परीक्षा में कुल 65.19% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। बारहवीं की परीक्षा में आर्ट में 71.89 फीसदी, कॉमर्स में 80.70 फीसदी और साइंस के 80.70 फीसदी छात्र पास हुए थे। पिछले वर्ष परीक्षा परिणाम 01 मई को घोषित किया गया था।
विज्ञापन


अमर उजाला रिजल्ट की नयी पहल "Get Results on your Mobile & Email" के तहत बोर्ड परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट अब मोबाइल और ईमेल के जरिए भी पा सकते हैं।

अपना रिजल्ट मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपना नाम, रॉल नंबर, शहर या राज्य का नाम वैध मोबाइल नंबर, और ईमेल एड्रेस डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सफल रजिस्ट्रेशन के ठीक बाद आपको एक कन्फर्मेशन मेल भेज दिया जाएगा और परिणाम घोषित होने के बाद यह भी संदेश के जरिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट http://results.amarujala.com/ देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें