फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुजरात पुलिस ने कराया मुजफ्फरनगर दंगा'

Fri, 22 Nov 2013 01:26 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने अजीबोगरीब बयानों के लिए मशहूर केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने नरेंद्र मोदी और मुलायम सिंह यादव पर बृहस्पतिवार को फिर निशाना साधा।
विज्ञापन


बेनी ने दावा किया कि मुजफ्फरनगर में सादे कपड़ों में आए गुजरात पुलिस के लोगों ने दंगा भड़काया था। उन्होंने मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी के कथित बयान का हवाला देते हुए बताया कि दंगों में जिस तरह लोगों की हत्या की गई वह स्थानीय लोगों के ट्रेंड से मेल नहीं खाता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि दंगे में भाजपा और सपा दोनों की मिलीभगत थी। बेनी बाबू यहीं नहीं रुके उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की तानाशाह मुसोलिनी से तुलना की तो नरेंद्र मोदी को हिटलर जैसा करार दिया।
विज्ञापन


दिल्ली में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में बेनी प्रसाद बर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी और मुलायम सिंह यादव मिलकर उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बनाए हुए हैं।

उन्होंने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी उनके माध्यम से उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी योजनाओं को चला रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुजफ्फरनगर में जिस खाप पंचायत के बाद दंगा भड़का था उसमें गुजरात पुलिस के लोग सादे कपड़ों में शामिल थे।

हालांकि, अपने इस आरोप के समर्थन में बेनी वर्मा तमाम तर्क गढ़ते रहे लेकिन कोई भी ठोस साक्ष्य या तर्क नहीं दे सके। बेनी ने कहा कि मोदी हिटलर बनकर पूरे देश में तो मुलायम मुसोलिनी की तरह उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि दोनों की मंशा पूरी नहीं होगी। बेनी ने कहा कि मियां मुसोलिनी (मुलायम सिंह) को सिर्फ कांग्रेस से खतरा है इसलिए वे भाजपा के साथ मिले हुए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा उत्तर प्रदेश में पूरी तरह साफ हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें