फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रिसेप्शन पर मुसलिम महिला को रखना गलत'

Tue, 04 Dec 2012 09:52 AM IST
देवबंद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसलामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के मुफ्तियों ने पाकिस्तान से पूछे गए एक सवाल के जवाब में शरीयत का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि किसी कंपनी में रिसेप्शन (स्वागत कक्ष) पर मुसलिम महिला को रखा जाना शरई तौर पर दुरुस्त नहीं है।
विज्ञापन


29 नवंबर को पाकिस्तान से एक व्यक्ति ने दारुल उलूम के मुफ्तियों से सवाल संख्या 42,469 में पूछा कि कंपनी में महिलाओं को नौकरी पर रखना शरई तौर पर कैसा है, क्या हम अपनी कंपनी में महिलाओं को नौकरी पर रख सकते हैं, कंपनी में रिसेप्शन पर महिला को नौकरी पर रखना कैसा है।

इसके जवाब में फतवा विभाग के मुफ्तियों की खंडपीठ ने जवाब संख्या एन=1/1434/1232-1201 में कहा है कि कंपनी के कर्मचारियों में अगर पुरुष भी हों तो महिलाओं को कंपनी में आम कार्यों या कंपनी स्वागत पर कर्मचारी रखना, जिससे पुरुषों और महिलाओं का आपस में घालमेल हो या महिलाओं की बेपर्दगी हो शरई तौर पर दुरुस्त नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, मदरसा जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह के वरिष्ठ मुफ्ती अरशद फारुखी का कहना है कि किसी कंपनी में रिसेप्शन पर मुसलिम महिला को रखा जाना शरई तौर पर गलत है क्योंकि उससे बेपर्दगी होती है। यदि कोई औरत मजबूर है और पेट भरने के लिए उसका नौकरी करना जरूरी है तो वह शरई कानून के दायरे में रहकर नौकरी कर सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें