फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम धर्मगुरु का बयान, महिलाएं केवल बच्चा पैदा करने के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के मशहूर सुन्नी मुस्लिम धर्मगुरु कांथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार ने शनिवार को विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि लैंगिक समानता की अवधारणा गैर-इस्लामिक है। साथ ही कहा कि महिलाएं कभी भी पुरुषों के बराबर नहीं हो सकती हैं क्योंकि वे केवल बच्चों को पैदा करने के लिए हैं।
विज्ञापन


ऑल इंडिया सुन्नी जमीयत उल उलेमा के प्रमुख मुसलियार ने कहा कि महिलाएं मानसिक तौर पर मजबूत नहीं होती है और दुनिया को नियंत्रित करने की ताकत पुरुषों में ही है। लैंगिक समानता कभी भी हकीकत में नहीं हो सकता। यह इस्लाम, मानवता के खिलाफ होने के साथ ही बौद्धिक रूप से भी गलत है।

विज्ञापन

बोले, महिलाएं केवल बच्चा पैदा करने के लिए

कोझिकोड में मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन के एक कैंप को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं कभी पुरुषों के बराबर नहीं हो सकती। वे केवल बच्चों को पैदा करने के लिए हैं। महिलाएं कभी भी संकट की परिस्थितियों का सामना नहीं कर सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें