फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी से पहले मुशर्रफ को हार्ट अटैक

Thu, 02 Jan 2014 04:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को हार्ट अटैक के कारण अस्पताल ले जाया गया। उन्हें गंभीर हालत में सीसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घर से अदालत जाते वक्त मुशर्रफ को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें गुरुवार को कोर्ट में पेश होना था।

मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने उन्हें दो जनवरी को हर हाल में अदालत में पेश होने का आदेश दिया था।

अदालत का यह भी कहना था कि आरोपी के अदालत में पेश न होने के मामले में अदालत उनकी गिरफ्तारी के बारे में फैसला देगी।

मंगलवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट का कहना था कि अदालत इसलिए उनके वारंट गिरफ्तारी जारी नहीं कर रही क्योंकि वह देश के पूर्व राष्ट्रपति और थल सेनाध्यक्ष रहे हैं ताकि किसी को शर्मिंदगी न उठानी पड़े।
विज्ञापन


यह अभियोग उन पर 2007 में संविधान निलंबित करने और आपातकाल लगाने के मामले में चलाया जा रहा है। मुशर्रफ सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं और कहते हैं कि सारे अभियोग राजनीति से प्रेरित हैं।
विज्ञापन


मुशर्रफ पहले सैन्य शासक हैं, जिनको देशद्रोह के अभियोग का सामना करना पड़ेगा। दोष साबित होने पर उनको फांसी या उम्रकैद की सजा हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें