फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हत्या के बाद किए शव के टुकड़े, सड़क पर फेंका

Sat, 06 Sep 2014 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली/बाबरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सड़क किनारे फेंक दिए।
विज्ञापन


शव की शिनाख्त मिटाने के लिए उसका का सिर, दो हाथ और एक पैर गायब कर दिया गया। इस नृशंस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के प्रयासों में जुट गई है।

शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे बाबरी थाना क्षेत्र में शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित टाटा मोटर वर्कशाप के पास खेत पर जा रहे कुछ किसानों को सड़क किनारे एक पॉलीथिन और बोरी पड़ी हुई दिखाई दी।
विज्ञापन


किसानों ने देखा तो पॉलीथिन में किसी युवक के शरीर की दो जांघ और एक पैर, जबकि बोरे में धड़ पड़ा था। किसानों ने तुरंत 100 नंबर पर फोन करते हुए पुलिस को सूचना दी। थाना बाबरी, आदर्श मंडी और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आस-पास के इलाके की कांबिंग करते हुए मृतक का सिर, दो हाथ और एक पैर तलाशने की कोशिश की, लेकिन शरीर का कोई अन्य हिस्सा मौके से बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

शव के सिर, दोनों हाथ और एक पैर गायब

टुकड़ों में लाश मिलने की सूचना पर बनत समेत आसपास के गांवों के लोग शिनाख्त के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन शव टुकड़ों में होने और सिर नहीं होने के चलते शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

थानाध्यक्ष बाबरी केके शर्मा ने बताया कि मौके से चार हिस्सों में क्षत विक्षिप्त शव मिला है, लेकिन मृतक का सिर और शरीर के कुछ अन्य अंग बरामद नहीं हो पाए है। संभवत: वारदात को अंजाम देने वालों ने मृतक की शिनाख्त छिपाने के लिए सिर गायब कर दिया है। शव के टुकड़ों से मृतक पुरुष की उम्र करीब 35-40 वर्ष प्रतीत हो रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विभिन्न माध्यमों से वारदात की तहकीकात शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें