मुंबई की ऑर्थर रोड जेल से कोर्ट लाते समय मुंबई 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड अबू जुंदाल की हत्या या अपहरण का प्रयास किया जा सकता है, यह आशंका महाराष्ट्र सरकार ने जाहिर की है। इस आशंका से नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार कोर्ट का अवगत कराया।
पटियाला हाउस अदालत के जिला न्यायाधीश अमर नाथ के समक्ष एनआईए ने आवेदन दायर कर कहा है कि आर्थर रोड जेल में बंद जुंदाल को समन जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका क्योंकि सरकार ने उसकी हत्या या अपहरण की आशंका जाहिर की थी।
एजेंसी ने अपने आवेदन में कहा जुंदाल के खिलाफ यहां विचारधीन मामले की जल्द सुनवाई होना जरूरी है, इसलिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उसकी पेशी करवाई जाए।