फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में मेट्रो ट्रेन का सफर शुरू

Mon, 09 Jun 2014 01:40 AM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो रेल के लिए मुंबई वालों का लंबा इतंजार रविवार को खत्म हो गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण के वर्सोवा स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाते ही देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के लोगों को अपने दैनिक सफर का एक और जरिया मिल गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और बंगलूरू के बाद मेट्रो ट्रेन सर्विस मुहैया कराने वाला चौथा महानगर बन गया।

मेट्रो ट्रेन शुरू होने से मुंबई के दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मुंबई उपनगरीय रेल पर भारी दबाव है। इसकी ट्रेनों में लोग बेहद भीड़ भरा सफर करते हैं। मुंबई की उपनगरीय ट्रेनें हर दिन 70 लाख लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचाती है। मेट्रो ट्रेन हर दिन 11 लाख लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचाएंगी।

रविवार को मेट्रो ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण के साथ एडीएजी चेयरमैन अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी भी मौजूद थीं। उनके साथ उप मुख्यमंत्री अजित पवार, भाजपा के स्थानीय सांसद किरीट सौमैया, पूनम महाजन और गजानन कीर्तिकर भी मौजूद थे।
विज्ञापन


अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर मेट्रो का निर्माण करने वाली तीन कंपनियों में से एक है। मुख्यमंत्री चह्वाण ने कहा कि मेट्रो ट्रेन महानगर की परिवहन व्यवस्था में एक क्रांति  है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें