दिल्ली गैंगरेप के बाद गैर जिम्मेदाराना बयानों का सिलसिला अभी थमा नही है। ताजा बायान मुंबई के पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह का है। सत्यपाल सिंह ने कहा है कि गैंगरेप की वारदातों के लिए शिक्षण संस्थान जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा है कि दिल्ली गैंगरेप के लिए भी स्कूलों की पढ़ाई-लिखाई है। कमिश्नर ने कहा कि गैंगरेप जैसी घटनाएं समाज मे आ रही अपसंस्कृति के कारण्ा हो रही हैं।
उन्होंने कहा है कि हमारे स्कूलों में जो शिक्षा दी जाती है, वो संस्कारहीन हैं वे जीवन मूल्य नहीं सीखाती हैं। गौरतबल है कि कुछ दिनों पहने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी के दिल्ली गैंगरेप पर दिए बयान पर विवाद हो गया था।
अभिजीत मुखर्जी ने कहा था कि गैंगरेप के खिलाफ प्रदर्शन कर रही लड़कियां छात्र नहीं हो सकतीं। ये डेंटेड-पेंटेड महिलाएं रात में डिस्को जाती हैं और दिन में कैंडल लेकर प्रदर्शन करती हैं।
अभिजीत मुखर्जी के बयान का जबर्दस्त विरोध हुआ था और उन्हें बाद में माफी भी मांगनी पड़ी थी।