फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हुआ मुंबई एयरपोर्ट हादसा, एएआईबी ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई हवाईअड्डे पर बुधवार की शाम एयर इंडिया के तकनीशियन की मौत की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने शुरू कर दी है। तकनीशियन को पुशबैक के दौरान एयर इंडिया के एक विमान के इंजन ने खींच लिया था, जिससे उसकी दर्दनाक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटनास्थल की जांच के लिए बृहस्पतिवार की सुबह मुंबई पहुंचे एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने मृतक तकनीशियन के परिवार को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह एक गंभीर दुर्घटना है और एएआईबी ने इसकी जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना की जांच के लिए समर्पित एएआईबी नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन काम करता है।
विज्ञापन


इसमें डीजीसीए के कर्मचारी शामिल होते हैं। एयर इंडिया के इस विमान के पायलट और को-पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है। यह दुर्घटना पुश बैक के दौरान हुई जब मुंबई-हैदराबाद फ्लाइट 619 के को-पायलट ने संकेत को समझने में गलती की और विमान स्टॉर्ट कर दिया जिससे नजदीक खड़े इंजीनियर रवि सुब्रमण्यम को इंजन ने खींच लिया।

यह विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी हवाईअड्डे पर खड़ा था। लोहानी ने कहा कि रवि सुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा और एयर इंडिया के सभी कार्यालयों में सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा।
विज्ञापन

जांच के लिए कमेटी गठित

एयर इंडिया के तकनीशियन की मौत पर शोक जाहिर करते हुए नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री महेश शर्मा ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा कि इस घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है।

यह कमेटी एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की निगरानी में हादसे की जांच करेगी। शर्मा ने कहा, ‘यह दुखद घटना है। हमलोगों ने एक युवा इंजीनियर खोया है।

इस दुर्घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है और यह जांच शुरू कर चुकी है।’ इस कमेटी में एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी और डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं जो मुंबई पहुंच चुके हैं। शर्मा ने कहा कि कमेटी दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें