फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीए सरकार से समर्थन वापस नहीं लेंगेः मुलायम

Fri, 21 Sep 2012 12:10 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने साफ किया है कि वह यूपीए सरकार से समर्थन वापस नहीं लेगी। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पत्रकारों को बताया कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकना उनकी पहली प्राथमिकता है। मध्यावधि चुनाव कराना या नहीं कराना पूरी तरह से केंद्र सरकार को तय करना है।
विज्ञापन


मुलायम ने कहा कि रिटेल में एफडीआई लागू करने से करीब पांच करोड़ परिवार प्रभावित होंगे। ऐसे में सरकार की जनविरोधी नीतियों को वह विरोध करती रहेंगी। सरकार को बाहर से समर्थन दे रही समाजवादी पार्टी के लोकसभा में 22 सांसद हैं।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के महासचिव राम गोपाल यादव ने कहा था कि हम सरकार के साथ हैं। हालांकि सरकार के सारे फैसलों का सपा समर्थन नहीं करेगी।

उल्लेखनीय है कि रिटेल में एफडीआई को लेकर तृणमूल कांग्रेस यूपीए सरकार से समर्थन वापस ले चुकी है। लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के 19 सांसद हैं। माना जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर टीएमसी के छह मंत्री प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें