फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाशाह हैं मुलायम-अखिलेशः सपा सांसद

Sat, 19 Oct 2013 12:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ खुलेआम बगावत करते हुए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और सांसद ने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के खिलाफ आग उगली है।
विज्ञापन


कैसरगंज के सांसद ब्रज भूषण सिंह ने गुरुवार को मुलायम और मुख्यमंत्री पर तानाशाह होने का इल्जाम लगाया और अगला लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ने से जुड़ी अपनी मंशा भी जाहिर कर दी।

टीओआई से बातचीत करते हुए चार बार सांसद रहे ब्रज भूषण ने कहा, "मैं यादव परिवार से आजिज आ चुका हूं, जो अपने सांसदों को जरा भी सम्मान नहीं देता, पार्टी कार्यकर्ताओं की तो बात ही मत कीजिए।"
विज्ञापन


ब्रजभूषण की बगावत भाजपा के चुनावी अभियान छेड़ने से एक दिन पहले सामने आई है। कानपुर में शनिवार को मोदी की रैली होनी है।

तीन बार भाजपा की तरफ से सांसद रह चुके ब्रज भूषण ने हालिया मुजफ्फरनगर दंगों के लिए समाजवादी सरकार को जिम्मेदार ठहराया, जिनमें 62 लोग मारे गए और हजारों बेघर हो गए।

उन्होंने सवाल किया, "मायावती सरकार के वक्त दंगों के लिए भाजपा को जिम्मेदार क्यों नहीं ठहराया गया? ऐसा ही इस बार ही क्यों हुआ?"

पिछले हफ्ते मुलायम ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि अखिलेश सरकार की नाकामियों की वजह से उन्हें न दंडित किया जाए। जाहिर है, उन्होंने खुद स्वीकार किया कि उनके बेटे की सरकार के साथ सब ठीक नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें