फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के डर से सीबीआई के आगे नहीं आए मुकुल राय

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई की ओर से दी गई सात दिनों की मोहलत के बावजूद तृणमूल कांग्रेस के महासचिव मुकुल राय सीबीआई के समक्ष पेश नहीं हुए। उनकी मियाद बुधवार को पूरी हो गई। उम्मीद है कि अब वह वह 27 जनवरी के बाद ही सीबीआई से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शारदा घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई कई बार मुकुल को बुला चुकी है लेकिन वह अभी तक हाजिर नहीं हुए है। उधर सीबीआई सूत्रों का कहना है कि अगर मुकुल इसी तरह आनाकानी करते रहे तो उनके खिलाफ वारंट जारी किया जा सकता है।

सीबीआई  ने सबसे पहले 12 जनवरी को मुकुल को पूछताछ के लिए बुलाया था। तब वह दिल्ली में थे, वहां से लौटने के बाद उन्होंने अपने वकील के जरिए 14 जनवरी को भेजे पत्र में चुनावी व्यस्तता के चलते 15 दिनों का समय मांगा था, लेकिन सीबीआई ने उन्हें सात दिनों की मोहलत देते हुए 21 जनवरी तक पेश होने को कहा था।
विज्ञापन

पेश होने के लिए मांगी थी 15 दिन की मोहलत

उसके बाद मुकुल दिल्ली चले गए थे। बीच में एक दिन के लिए वह यहां आए, उन्होंने बनगांव में पार्टी की एक बैठक को संबोधित किया और फिर दिल्ली लौट गए।

इसी बीच, शारदा घोटाले की जांच में सीबीआई की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार व तृणमूल कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर कर दीं।

उन पर बुधवार को ही सुनवाई होनी थी, लेकिन जज के बीमार होने की वजह से अब उन पर 27 जनवरी को सुनवाई होगी। ऐसे में उम्मीद है कि मुकुल सुनवाई के बाद ही सीबीआई से संपर्क साधेंगे।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के इंतजार में टल रही पेशी

दूसरी ओर सूचना है कि मुकुल बृहस्पतिवार को दिल्ली से कोलकाता लौट रहे हैं, लेकिन सीबीआई के पास जाने का उनका कोई इरादा नहीं है। तृणमूल कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि मुकुल 25 को फिर दिल्ली जाएंगे। 26 जनवरी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनको न्योता दिया है।

उस औपचारिकता को पूरा करने के बाद वह 27 को कोलकाता लौटेंगे। उसके बाद ही सीबीआई से संपर्क करने पर विचार करेंगे। मुकुल राय ने दिल्ली में भी यही बात कही।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि दरअसल मुकुल व उनकी पार्टी को सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर सुनवाई और फैसले का इंतजार है। उसको उम्मीद है कि फैसला शायद उनके हक में आए। इसी उम्मीद में सीबीआई  के सामने मुकुल की पेशी टल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें