बर्बर आतंकी संगठन आईएस की भारत में दस्तक की अफवाहों के बीच केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को आईएस का धमकी भरा खत मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री को भेजे गए इस खत के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस और इंटेलीजेंस ब्यूरो ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धमकी भरा यह खत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के कार्यालय को भेजा गया है। मामले में अभी और जानकारी सामने नहीं आ पाई है।