फोर्ब्स पत्रिका ने इस साल के लिए विश्व के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची जारी कर दी है जिसमें सबसे ऊपरी पायदन पर हैं माइक्रोसोफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स। इस साल फिर उन्होंने मैक्सिको के व्यवसायी कार्लोस स्लिम को पछाड़ा है।
गेट्स की कुल संपत्ति पिछले एक साल में तीन अरब डॉलर बढ़कर 13 फरवरी तक 79 अरब डॉलर हो गई है। इसके साथ ही गेट्स पिछले 21 साल में 16 बार इस सूची में पहले नबंर पर आ चुके हैं।
अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफेट ने फैशन स्टोर जारा के संस्थापक अमानशियो ओर्टेगा को चौथे नंबर पर धकेलते हुए तीसरे पायदान पर अपनी जगह बनाई। बफेट के पास 72.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है।