फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना सांसद की दबंगई, तहसीलदार को दी गालियां

Fri, 30 Oct 2015 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शिवसेना के सांसद चंद्रकांत खैरे को सत्ता का सुरुर कुछ यूं सवार हुआ कि वे जिले के तहसीलदार तो गालियां देने लगे।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों के मुताबिक जिलाधिकारी के आदेश के बाद जिले में अतिक्रमण हटाया जा रहा था इस दौरान वहां सांसद पहुंचे और एक मंदिर को तोड़ने का आरोप लगाने लगे। वे केवल यहीं तक सीमित नहीं रहे बल्कि तहसीलदार को भद्दी-भद्दी गालियां तक देने लगे। यह घटना वालुज एमआईडीसी इलाके की है।
विज्ञापन

कहा औरंगजेब की औलाद

बताते चलें कि उच्च न्यायालय के आदेश पर जिलाधिकारी निधि पांडे ने वाजुल में 6 धार्मिक स्थानों को हटाने का आदेश दिया था।

इन्हें हटाने वाली टीम का नेतृत्व तहसीलदार रमेश खुद कर रहे थे। मंदिर तोड़े जाने के बाद सांसद चंद्रकांत ने तहसील को 'औरंगजेब की औलाद' कहा और फिर भद्दी गालियां भी दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें