फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वयस्कों से बलात्कार को गंभीर नहीं मानते सांसद

Thu, 10 Jan 2013 08:28 AM IST
रायपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद रमेश ब्यास ने कहा कि बराबरी या वयस्क महिलाओं के साथ बलात्कार तो समझ में आता है लेकिन नाबालिग बच्चियों के साथ इस तरह का जघन्य अपराध करने वाले को तो फांसी पर लटका देना चाहिए।
विज्ञापन


वे राज्य के कांकेर जिले के सरकारी आवासीय स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ बलात्कार के मामले पर पत्रकारों को प्रतिक्रिया दे रहे थे। आदिवासी लड़कियों के साथ हुए बलात्कार के इस मामले का खुलासा रविवार को हुआ था।

ब्यास ने कहा कि कांकेर जैसी घटनाएं बहुत सी जगहों पर हो रही हैं लेकिन वे सामने नहीं आ रही हैं। आरोपी कर्मचारियों को सिर्फ बर्खास्त कर देने से इन पीड़ित लड़कियों की इज्जत वापस नहीं आएगी। इस मामले में गुनाहगारों के कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह शर्मनाक घटना है।
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका पर संदेह जताते हुए कहा कि पिछले कई महीने से इन लड़कियों के साथ बलात्कार होता रहा पर ये लोग अनजान बने रहे।

भाजपा सांसद के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा कि किसी भी उम्र की महिला के साथ बलात्कार गंभीर अपराध है, चाहे वह वयस्क हो या कि नाबालिग। कांग्रेस के प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि ब्यास का यह बयान आपत्तिजनक है, हम इसकी निंदा करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें