रविवार को हैदराबाद एक कॉलेज में हो रहे समारोह में सांसद सी माल्ला रेड्डी ने जमकर डांस किया। 56 साल के माल्ला रेड्डी मालकाजगिरी इलाके से टीडीपी (तेलगू देशम पार्टी) के सांसद हैं।
माल्ला रेड्डी ने ये डांस मशहूर गंगनम स्टाइल पर किया। इस डांस के कुछ समय बाद ही इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग वीडियो को खूब देख रहे हैं।