फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपियों से मिलने पहुंचे मोदी के मंत्री बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री संजीय बालियान के एक और कदम पर विवाद खड़ा हो गया है। केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री बालियान रविवार को जेल में बंद मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपियों से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार बालियान ने आधे घंटे तक चार आरोपियों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बालियान के लोकसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर के फुगाना के रहने वाले चारों आरोपियों पर हत्या सहित बलात्कार के गंभीर आरोप हैं।

पुलिस जांच में नाम आने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से ही वह जेल में बंद हैं। मुजफ्फरनगर जिला जेल के जेलर एएन त्रिपाठी ने बताया कि बालियान ने दंगों के आरोपी इंद्रपाल, कपिल, पुष्पेंद्र और गौरव से मुलाकात की।
विज्ञापन

हत्या और गैंगरेप के मामलों में जेल में बंद हैं आरोपी

जानकारी के अनुसार इंद्रपाल को 22 अगस्त, पुष्पेन्द्र को 1 नवंबर, कपिल को 18 अक्टूबर और गौरव को 15 दिसंबर 2014 में जेल में दाखिल कराया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार इंद्रपाल के ऊपर अजमुद्दीन और उसकी पत्नी हलीमन की हत्या का मुकदमा दर्ज है।

दोनों पति पत्नी की हत्या दंगों के दौरान लिसाढ़ गांव में 8 सितंबर 2013 को कर दी गई थी। वहीं गौरव, पुष्पेन्द्र और कपिल को फुगाना में मुस्लिम महिलाओं से उनके घरों में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

मामले में पीड़ितों ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिनमें इन तीनों के नाम भी शामिल थे। मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्‍वेस्टीगेशन सेल की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

दंगों में बालियान खुद भी रहे हैं आरोपी

बता दें कि मामले में खुद केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान सहित भाजपा सांसद कुंवर भारतेन्द्र, भाजपा विधायक सुरेश राणा, संगीत सोम और वीएचपी नेता साध्वी प्राची को भी आरोपी बनाया गया था।

जिसमें संगीत सोम और सुरेश राणा को तो जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। गौरतलब है कि लिसाढ़ गांव में दो युवकों की हत्या के बाद भड़के दंगों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 40 हजार से ज्यादा लोगों को विस्‍थापन का दंश झेलना पड़ा था।

वहीं इस संबंध में मंत्री संजीव बालियान का पक्ष नहीं मिल सका। काफी प्रयास के बाद भी उनसे बात नहीं हो सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें