फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्डफ्लू की आहट,19 हजार मुर्गों को मारा जाएगा

Tue, 30 Oct 2012 01:06 AM IST
बंगलूरू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में बर्ड फ्लू की आहट के चलते बंगलूरू के सेंट्रल पॉल्ट्री डेवलपमेंट ऑरगनाइजेशन (सीपीडीओ) में 19 हजार से ज्यादा मुर्गों और 13,300 एमु पक्षियों को मारा जाएगा। यहां पर एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) के कारण सोमवार को 220 से ज्यादा मुर्गों और बतखों की मौत हो गई है। जबकि रविवार को 120 से ज्यादा मुर्गे मर गए थे। इस वायरस के चलते पिछले एक पखवाड़े में सीपीडीओ में 3600 से ज्यादा मुर्गों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग के सचिव एरविन रामचंद्र जानू ने कहा, ‘भारत सरकार के एक्शन प्लान के तहत सभी मृत पक्षियों को दफना दिया गया है। मौत के कारणों को जानने के लिए मुर्गों और बतखों के सैंपल ले लिए गए हैं और इसे भोपाल में एचएसएडीएल (उच्च सुरक्षा पशु रोग प्रयोगशाला) में भेज दिया गया है।’ 25 अक्तूबर को केंद्र सरकार ने सीपीडीओ में पक्षियों में इस उच्च रोग जनक वायरस की पहचान की थी।

इसके बाद शुरू किए गए एक्शन प्लान के तहत मुर्गों को दफनाने के अलावा सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीपीडीओ के अंतर्गत आने वाले 68 गांवों की पहचान की है और उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्र में प्रशासन ने स्कूलों को भी 15 दिनों तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें