फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसलमेर गए डीयू के 200 से अधिक विद्यार्थी बीमार

Wed, 03 Oct 2012 04:01 PM IST
जैसलमेर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसलमेर में एजूकेशनल टूर पर गए दिल्ली विश्वविद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थी दूषित खाने के चलते बीमार हो गए हैं। लगभग 70 विद्यार्थियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और 150 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। शेष कैडेटों का जैसलमेर के जवाहर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह की है। राजस्थान भ्रमण पर गए दिल्ली विश्वविद्यालय के 900 एनसीसी केडेट्स सम इलाके में कैंप में ठहरे थे। मंगलवार रात खाना खाने से अगले दिन उनकी तबीयत खराब हो गई। विद्यार्थियों को फूड पायजनिंग के कारण उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। आशंका है कि विद्यार्थियों ने जो खाना खाया वह दूषित था। खाने का सैंपल लेने के लिए यहां से एक टीम रवाना कर दी गई है।

विद्यार्थियों का यह समूह एजूकेशनल टूर 'ज्ञानोदय 2' के तहत 30 सितंबर को बीकानेर पहुंचा था और मंगलवार को जैसलमेर में रुका था। यहां पर विद्यार्थी भारतीय थल सेना और वायु सेना की कार्यप्रणाली और उपकरणों से रूबरू हो रहे थे। इस टूर में उन्होंने भारत पाकिस्तान से लगते सीमा क्षेत्र का दौरा किया। साथ ही भारतीय वायुसेना के एक ठिकाने का भी भ्रमण किया। कैडेट इस टूर से बहुत उत्साहित और जोश में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें