फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटर्निंग अफसर और एसडीपीओ पर छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 23 Jan 2013 07:47 PM IST
अगरतला/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे त्रिपुरा के धलाई जिले के गंडाचेरा गांव में एक रिटर्निंग अफसर और सब डिवीजनल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी आशुतोष जिंदल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें मंगलवार रात फोन पर इस घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार 20 जनवरी को वाम दल की रैली में से लौट रही कुछ महिलाओं के साथ रिटर्निंग अफसर और पुलिस अधिकारी ने वाहन की जांच करने के बहाने छेड़छाड़ की। यही नहीं महिलाओं के साथ जो पुरुष थे, उन्हें भी परेशान किया गया। माकपा की गंडाचेरा यूनिट के सचिव ललित त्रिपुरा ने बुधवार को इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज की।

शिकायत के मुताबिक रिटर्निंग अफसर संदीप एन माथये और एसडीपीओ रानाधीर देबरामा ने रविवार रात को कालाझारी पहाड़ियों के नजदीक गाड़ी रुकवाई और पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के साथ छेड़छाड़ भी की। उस समय उनके साथ कोई भी महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। जब पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई की धमकी दी।
विज्ञापन


माकपा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री माणिक सरकार और पार्टी महासचिव प्रकाश करात के नेतृत्व वाली रैली में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे। धलाई के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें