जाने माने अभिनेता मोहन भंडारी का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे थे। भंडारी को ‘बवंडर’, ‘प्रतिघात’, ‘मंगल पांडेय’, ‘पहेली’ जैसी फिल्मों में निभाए गए किरदार के लिए जाना जाता है।
उन्होंने टीवी सीरियलों में भी काम किया, जिनमें ‘खानदान’, ‘कर्ज’, ‘परंपरा’, ‘जीवन मृत्यु’, ‘पतझड़’, ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ और ‘रात फेरे’ शामिल हैं।